Search

 
 
 

चाईबासाः डीसी ने किसानों के बीच खरीफ बीज का किया वितरण

जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक गांव में 3-3 मड़ुआ मिनीकिट का वितरण किया जायेगा.
 

Shambhu Kumar

Chaibasa : खाद्य एवं पोषण सुरक्षा मिशन के तहत पश्चिमी सिंहभूम के डीसी चंदन कुमार ने समाहरणालय सभागार में शनिवार को किसानों के बीच खरीफ फसलों के बीज वितरण का शुभारंभ किया. इस दौरान खरीफ मौसम में खेती के लिए अरहर, मड़ुआ व मक्का के बीज का वितरण 11 किसानों के बीच किया गया. जाने बानरा, लक्ष्मी पुर्ती, दोरगा बोईपाई व प्रताप टिटिंगल को अरहर बीज, माधुरी पुर्ती, बगराई बानरा, कृष्णा बानरा व अजयंती बानरा को मक्का बीज तथा जानकी पूर्ति, ईशा पूर्ति व मुन्नी पूर्ति को मड़ुआ का बीज दिया गया.

 जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि सदर प्रखण्ड में अरहर के लिए घाघरी व करलाजुड़ी और मक्का के लिए घाघरी का कल्स्टर के रूप में चयन किया गया है. प्रत्येक गांव में 3-3 मड़ुआ मिनीकिट का वितरण किया जायेगा. इस मौके पर सदर प्रखण्ड के सहायक तकनीकी प्रबंधक के अलावा किसान मौजूद थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही