Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : डीसी ने ई-श्रम जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा किया रवाना, श्रमिकों को किया जाएगा जागरूक

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल, भू-अर्जन पदाधिकारी एजाज अनवर और श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर ने सोमवार को संयुक्त रुप से समाहरणालय परिसर से ई-श्रम जागरुकता रथ को रवाना किया. रथ पंचायत स्तर पर असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को ई-श्रम पोर्टल पर वृहद पैमाने पर निबंधन हेतु जागरूक करेगा. जागरूकता रथ संपूर्ण जिले में गांव, मोहल्ला, चौक-चौराहे, हाट बाजार, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन सहित अन्य क्षेत्र में असंगठित क्षेत्र के मजदूर को ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन कराने हेतु जागरूक करेगा. मालूम हो कि जिले में 3 लाख 95 हजार असंगठित मजदूरों का ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन करने का लक्ष्य निर्धारित है. इसे भी पढ़ें : रूपा">https://lagatar.in/cbi-is-investigating-whether-roopa-tirkey-was-threatened-or-not/">रूपा

तिर्की को धमकी मिली थी या नहीं, जांच में जुटी CBI
बताया गया कि नामांकित लाभुकों को प्रत्येक वर्ष अपनी अंशदान देने हेतु उत्प्रेरित करना, उनका अंशदान संग्रहित कर के बैंक खाते में जमा करना और स्थानीय श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी/श्रम अधीक्षक को इसकी सूचना देना. लाभुकों को बोर्ड की योजनाओं से लाभ लेने हेतु प्रेरित करना और इस हेतु सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में सहायता करना, पंचायत स्थानीय निकाय से संबंधित बोर्ड का स्थाई होना, यदि किसी पंचायत, स्थानीय निकाय से संबंधित बोर्ड में योग्य अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होते हैं, तो विशेष परिस्थिति में उस प्रखंड के निकटवर्ती पंचायत या वार्ड के निवासी को श्रमिक मित्र निर्मित किया जा सकता है. मोबाइल धारक आवेदकों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी. मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही