Search

 
 
 

चाईबासा : मोबाइल मेडिकल वैन तथा लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस सेवा को डीसी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 
Chaibasa : जिला के लोगों को समर्पित भारतीय स्टेट बैंक फाउंडेशन के द्वारा प्रदत्त मोबाइल मेडिकल वैन तथा स्वयंसेवी संस्था सेव द चिल्ड्रन द्वारा प्रदत्त एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस सेवा को उपायुक्त अनन्य मित्त ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. गुरुवार को इस अवसर पर समाहरणालय परिसर में मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बुका उरांव, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ सुन्दर मोहन सामड उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-fire-breaks-out-at-tata-steels-noamundi-mine-plant-no-casualties/">किरीबुरु

: साइबर अपराधियों के फोन कॉल से पश्चिमी सिंहभूम की जनता परेशान
इस संबंध में उपायुक्त ने बताया कि स्वयंसेवी संस्था द्वारा प्रदत अत्याधुनिक एंबुलेंस के सदर अस्पताल-चाईबासा में उपलब्ध रहने से लोगों को बेसिक फैसिलिटी के साथ अस्पताल तक पहुंचने में मदद मिलेगी. वहीं भारतीय स्टेट बैंक फाउंडेशन द्वारा उपलब्ध मोबाइल मेडिकल यूनिट मनोहरपुर क्षेत्र में कार्य करेगी तथा इसी वैन में डॉक्टर्स की पूरी टीम मौजूद रहेगी. जांच आदि की सुविधा भी इसी वाहन में ही उपलब्ध है. उन्होंने कहा कि उक्त चलंत मेडिकल वाहन के द्वारा सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को चिकित्सीय सहायता उपलब्ध करवाने में काफी सहायता होगी. इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक विजय कुमार सिंह सहित एसबीआई फाउंडेशन तथा स्वयंसेवी संस्था सेव द चिल्ड्रन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही