Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : डीसी ने आधी रात को स्कूल, छात्रावास व सेंट्रलाइज किचन का किया निरीक्षण

Chaibasa (Sukesh Kumar) : पश्चिम सिंहभूम के उपायुक्त (डीसी) अनन्य मित्तल ने शनिवार की की मध्य रात्रि में कई स्कूल, छात्रावास, सेंट्रलाइज किचन आदि का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने चाईबासा स्थित अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिक उच्च विद्यालय और छात्रावास, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, प्लस 2 जिला स्कूल चाईबासा, सेंट्रलाइज किचन, सदर अस्पताल चाईबासा, टाटा कॉलेज कॉलोनी मध्य विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त संदीप बख्शी, चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी रीना हांसदा, प्रशिक्षु आईएएस ओम प्रकाश गुप्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी एजाज अनवर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद सत्येंद्र कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सदर चाईबासा पारूल सिंह सहित जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे. [caption id="attachment_533860" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Chaibasa-Janch-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सदर अस्पताल.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-advocate-injured-in-the-accident-did-not-regain-consciousness-even-after-3-days/">जमशेदपुर

: हादसे में घायल अधिवक्ता को 3 दिनों बाद भी नहीं आया होश
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Chaibasa-Janch-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं की ली जानकारी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Chaibasa-Janch-4.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> डीसी ने निरीक्षण के दौरान संस्थानों में उपलब्ध व्यवस्थाओं का क्रियान्वयन एवं विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं, रख-रखाव, साफ-सफाई, रसोईघर, भोजन की गुणवत्ता, अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली सुविधा आदि का अवलोकन किया. निरीक्षण के उपरांत डीसी ने कहा कि सभी जगहों पर व्यवस्था सुदृढ़ पाई गई, जबकि जिला स्कूल और सदर अस्पताल में विशेष रूप से साफ- सफाई, समुचित लाइट की व्यवस्था, शौचालय की साफ सफाई रखने के लिए निर्देश दिया गया है. ऑन ड्यूटी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निष्ठापूर्वक कर्तव्य स्थल पर उपस्थित रहकर ईमानदारी पूर्वक काम करने का निर्देश दिया गया है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-maoists-start-24-hour-bandh-ranchi-route-buses-not-plying/">किरीबुरु

: माओवादियों का 24 घंटे का बंद शुरू, रांची रूट की बसें नहीं चल रहीं

विद्यार्थियों को कोई समस्या नहीं हो

डीसी ने कहा कि आवासीय विद्यालय में रह रहे विद्यार्थियों को किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो. साथ ही उनके भोजन की गुणवत्ता पर भी विशेष रुप से ध्यान रखा जाए. डीसी ने सिविल सर्जन को सख्त निर्देश दिया कि अस्पताल में मरीजों को सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई जाए. उन्हें किसी प्रकार की कोई भी समस्या ना हो इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही