Search

 
 
 

चाईबासा: केसीसी ऋण वितरण के लिये डीसी ने की समीक्षा बैठक

 
Chaibasa : जिले के डीसी के निर्देश पर सभी प्रखंड के बीडीओ की ओर से शिविर लगाकर केसीसी का वितरण रविवार को किया जायेगा. शिविर को सफल बनाने के लिये संबंधित पदाधिकारियों, कर्मियों और बैंक प्रबंधकों के साथ शनिवार को एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक को लेकर उपायुक्त ने बताया कि जिले के 35,000 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड योजना अंतर्गत आच्छादित किया जाना है. इसमें 23 जून को आयोजित होने वाले शिविर के दौरान तकरीबन 5,000 किसानों को केसीसी वितरण करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-decision-to-go-to-the-beneficiaries-regarding-the-schemes-of-the-center/">चाईबासा:

केंद्र की योजनाओं को लेकर लाभूकों तक जाने का निर्णय
लक्ष्य की प्राप्ति को लेकर जिला अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों में अवस्थित अलग-अलग बैंक शाखाओं में अब तक 4847 आवेदन जमा किया गया है. किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत लाभ लेने के लिए कृषक होना अनिवार्य है. चाहे वह खेती, मछली पालन, पशुपालन, मुर्गी पालन से जुड़े हुए ही क्यों न हो.  एक लाख तक के ऋण राशि के लिए जमीन संबंधित स्वघोषणा ही काफी है. एक लाख से अधिक के ऋण राशि के लिए  कोलैट्रल सिक्युरिटी  आवश्यक है. किसानों को यह लाभ अपने, रेंट, लीज जमीन पर भी दिया जा सकता है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-three-female-players-selected-for-the-national-womens-under-17-football-tournament/">चाईबासा

: राष्ट्रीय महिला अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए तीन महिला खिलाड़ियों का चयन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही