Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : एसटी बालिका उवि छात्रावास व सदर अस्पताल का डीडीसी ने किया निरीक्षण

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर उप विकास आयुक्त (डीडीसी) संदीप बख्शी ने बुधवार को चाईबासा स्थित अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिका उच्च विद्यालय छात्रावास, आदिवासी कन्या छात्रावास नंबर-01, संप्रेक्षण गृह, बालकुंज एवं सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान संस्थानों में उपलब्ध व्यवस्थाओं का क्रियान्वयन एवं विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं एवं रख-रखाव आदि को देखा. डीडीसी ने बताया कि औचक निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य उपर्युक्त संस्थानों, जहां विद्यार्थी एवं बच्चे आवासित रहते हैं, उन स्थानों में क्या-क्या व्यवस्थाएं है, उसकी जानकारी प्राप्त करना है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-three-people-of-the-city-voted-in-jamshedpur-cgpc-elections/">चाईबासा

: जमशेदपुर सीजीपीसी के चुनाव में शहर के तीन लोगों ने किया मतदान

कर्मियों को निष्ठा पूर्वक कार्य करने का निर्देश

इस दौरान दोनों छात्रावासों की स्थिति पर डीडीसी ने संतोष जाहिर किया. बालकुंज एवं सदर अस्पताल में विशेष रुप से साफ-सफाई की स्थिति बेहतर करने को लेकर निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान ऑन ड्यूटी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निष्ठा पूर्वक कर्तव्य स्थल पर उपस्थित रहने को कहा गया है. निरीक्षण के दौरान जिला भू अर्जन पदाधिकारी एजाज अनवर, सदर अनुमंडल पदाधिकारी शशीन्द्र कुमार  बड़ाईक, सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी सदर पारुल सिंह एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनीषा कुजूर मौजूद रही. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही