Search

 
 
 

चाईबासा : मौसमी बीमारी से बचाव के लिए 12 गांव के 807 घरों में किया गया डीडीटी का छिड़काव

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार जिला अंतर्गत बरसात के मौसम को देखते हुए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया सहित अन्य सभी वेक्टर जनित रोगों से बचाव के लिए भीबीडी कार्यालय की ओर से विभिन्न प्रखंडों के 12 गांव के कुल 807 घरों में डीडीटी का छिड़काव किया गया. चाईबासा व चक्रधरपुर नगरपरिषद क्षेत्र के वार्ड में डेंगू सर्विलांस की टीम द्वारा 199 घरों में सर्वे एवं कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया गया. इस दौरान दो विद्यालयों व दो गांवों में जागरूकता कार्यक्रम का व स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया गया. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-woman-scorched-by-stove-fire-while-cooking/">साहिबगंज

: खाना बनाते समय चूल्हे की आग से झुलसी महिला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही