Search

 
 
 

चाईबासा : गुदड़ी में जंगल से बिहार के रहने वाले तीन लोगों का शव बरामद

 
Chaibasa: जिले के गुदड़ी थाना क्षेत्र स्थित जंगल से तीन लोगों का शव बरामद हुआ है. इसे लेकर चाईबासा पुलिस ने जानकारी दी कि सात अक्टूबर को ग्रामीणों ने गुदड़ी थाना क्षेत्र जतरमा गांव में नदी के किनारे जंगल के समीप तीन अज्ञात व्यक्तियों का शव देखने की सूचना दी. जिसके बाद आवश्यक कार्रवाई के लिए एक विशेष अभियान दल का गठन किया गया. बताया कि विशेष अभियान दल द्वारा ग्राम जतरमा से लगभग डेढ़ किमी दूर जंगल में नदी किनारे तीन शव बरामद किये गये हैं. मृतकों की पहचान तुलसी कुमार,राकेश कुमार शिवहर और रमेश कुमार के रूप में हुई. ये तीनों बिहार के शिवहर और मोतिहारी जिले के रहने वाले थे. इसे भी पढ़ें - इजरायल">https://lagatar.in/israel-claims-many-hezbollah-command-centers-destroyed-in-air-strike-more-than-50-terrorists-killed/">इजरायल

का दावा, एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह के कई कमांड सेंटर तबाह, 50 से ज्यादा आतंकी मारे गये

कूपन के माध्यम से फेरी का कार्य करते थे

ये लोग गांव-गांव घूमकर स्क्रैच कार्ड के माध्यम से फेरी का कार्य करते थे. इसी कार्य को लेकर अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा इनकी हत्या की संभावना व्यक्त की गई है. इस सामूहिक हत्याकांड को रविवार की शाम अंजाम दिए जाने की बात कही जा रही है. पुलिस को हत्या की सूचना सोमवार की शाम को मिली. रात होने एवं घटना की पुष्टि नहीं हो पाने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस रात में गांव नहीं गई. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-ranji-team-declared-ishaan-gets-captaincy/">झारखंड

रणजी टीम घोषित, ईशान को मिली कप्तानी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही