Search

 
 
 

चाईबासा : कराईकेला में युवती का शव बरामद, हत्या की आशंका

 
Shambhu Kumar Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराईकेला थाना क्षेत्र के रंगामाटी के समीप पुलिस ने शनिवार को एक युवती का शव बरामद किया. शव देखने से लगता है कि महिला की मौत संभवत: दो-तीन दिन हपले हुई है. शव काफी फुल गया है. कराईकेला को पुलिस को ग्रामीणों से जानकारी मिली कि रंगामाटी के समीप पुलिया के पास एक युवती का शव पड़ा है. इसके बाद थाना प्रभारी अंकित कुमार जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की. पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ की और शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी. ग्रामीणों ने आशंका जताई कि युवती की दूसरे स्थान पर हत्या कर शव पुलिया के नीचे लाकर फेंक दिया गया होगा. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच- पड़ताल में जुट गई है.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही