Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा: डीलर बकाया राशन का वितरण 15 दिनों के भीतर करें- मुन्ना सुंडी

Chaibasa: टोन्टो प्रखंड के टोन्टो पंचायत में बकाया राशन वितरण को लेकर हो रहे उठापटक के बीच सोमवार को मंझारी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी टोन्टो इस समस्या के समाधान के लिये टोन्टो गांव पहुंचे. इस मौके पर बड़ी संख्या में लाभुक, महिला समिति से जुड़ीं दो डीलर और डीलर राम लागुरी उपस्थित थे. बैठक मुख्य रूप से बकाया राशन के वितरण की समस्या को लेकर थी. लाभुकों के बीच राशन का वितरण कम किया गया था. जिसका लाभुक विरोध कर रहे थे. इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर:">https://lagatar.in/chakradharpur-new-transformer-installed-in-jantalbeda-in-the-effort-of-mp-geeta-koda/">चक्रधरपुर:

सांसद गीता कोड़ा के प्रयास में जंतालबेड़ा में लगा नया ट्रांसफार्मर

बकाया राशन लाभुकों के बीच वितरण करने का निर्देश

इस समस्या के निदान के लिये बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष मुन्ना सुंडी ने 15 दिनों के भीतर सभी बकाया राशन को लाभुकों के बीच वितरण करने का निर्देश दिया. इस मौके पर डीलरों ने कोविड काल में ऑफ लाइन वितरण किए गए को राशन वितरण पर अपनी बातें रखी और बताया कि उन लोगों ने कोविड में जो ऑफ लाइन वितरण किया था उसे बाद में ऑन लाइन करवाया गया. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी समीर खलको ने उन्हें सुझाव दिया कि यदि उन्होंने ऑन लाइन किया है तो उसके प्रूफ दें. उसे जिला भेज दिया जाएगा. यदि नहीं देते हैं तो डीलरों को बकाया राशन का वितरण करना होगा.

यह थे उपस्थित

इस मौके पर डीलर सैंया मस्कल महिला समिति लिसिमोटी, अंगो इफिल महिला समिति कुदामसदा, डीलर राम लागुरी सहित बडी संख्या में कार्डधारी, डालसा के प्रतिनिधिगण, स्थानीय मुखिया दीपिका लागुरी, उप प्रमुख मुक्ता मुंडा मार्तोम लागुरी, चंबरा लागुरी, दामु लागुरी सहित काफी संख्या में कार्डधारी महिला पुरुष उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-social-awareness-campaign-run-under-the-aegis-of-kolhan-coordination-forum/">जगन्नाथपुर

: कोल्हान समन्वय मंच के तत्वावधान में चला सामाजिक जागरुकता अभियान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही