Search

चाईबासा : श्यामसुंदरपुर गांव में तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत

Chaibasa : राजनगर थाना क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर गांव निवासी 28 वर्षीय पोंडा उगुरसंडी की तालाब में डूबने से मौत हो गई. घटना शुक्रवार शाम की है. परिजनों ने तालाब से उगुसंडी को बाहर निकाल कर पोंडा के सदर अस्पताल चाईबासा लाया गया. वहां चिकित्सकों ने जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया. परिजन ने बताया कि युवक दोपहर करीब 2 बजे गांव के एक गड्ढेनुमा तालाब में नहाने गया था. उसी दौरान वह फिसलकर गिर गया और गहरे पानी में चला गया. इसे भी पढ़ें : माओवादी">https://lagatar.in/the-arrest-of-maoist-prashant-bose-and-sheela-marandi-was-the-result-of-a-conspiracy-in-the-naxalite-organization/">माओवादी

प्रशांत बोस व शीला मरांडी की गिरफ्तारी नक्सली संगठन में साजिश का नतीजा!
गिरने से उसका सिर में गहरी चोट लगी. जानकारी मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे और उसे सदर अस्पताल चाईबासा ले गए. लोगों ने बताया कि मुरूम मिट्टी खोदने से वहां तालाब बन गया है. घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाना चाईबासा की पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. पुलिस ने बताया कि शाम होने के कारण शव का पोस्टमार्टम शनिवार की सुबह कराया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//