Search

 
 
 

चाईबासा : सांसद के प्रयास से बलंडिया में हुआ डीप बोरिंग

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : हाटगम्हरिया प्रखंड अंतर्गत ग्राम बलंडिया में पेयजल की बहुत समस्या थी. ग्रामीणों को काफी दूर से उपयोग के लिए पानी लाना पड़ता था. इसे लेकर ग्रामीणों ने सांसद गीता कोड़ा से डीप बोरिंग करवाने के लिए अनुरोध किया था. ग्रामीणों के अनुरोध पर स्थानीय लोगों की मांग त्वरित संज्ञान लेते हुए सांसद गीता कोड़ा ने बलंडिया गांव में सांसद निधि से मंगलवार को बोरिंग करवाया गया. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-one-seriously-injured-in-two-bike-collision/">किरीबुरू

: दो बाइक की टक्कर में एक गंभीर रूप से घायल

ग्रामीणों ने जताया आभार

मौके पर स्वयं पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं सांसद गीता कोड़ा भी उपस्थित थे. ग्रामीणों ने गांव पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं सांसद गीता कोड़ा का हर्षोल्लास से स्वागत किया. स्थानीय लोगों ने डीप बोरिंग के लिए पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं सांसद गीता कोड़ा के प्रति आभार जताया है. मौके पर विनय कुंकल, मिचराय लागुरी सहित काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-worst-start-of-monsoon-in-last-seven-years/">धनबाद:

विगत सात वर्ष में सबसे खराब रही मानसून की शुरुआत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही