Search

 
 
 

चाईबासा : प्रस्तावित स्थल पर ही डिग्री कॉलेज का हो निर्माण - गीता कोड़ा

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : बंदगांव प्रखंड के ग्राम कटवा में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज को अन्यत्र नहीं ले जाने के मामले पर मुखियाओं, आम जनता की शिकायत पर झारखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा ने स्थानीय मुखियाओं तथा आम जनता के साथ डिग्री कॉलेज निर्माण का प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि डिग्री कॉलेज के लिए 11 एकड़ भूमि पर्याप्त है. प्रस्तावित स्थल पर ही डिग्री कॉलेज का निर्माण जनहित में होगा. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-police-arrested-one-in-the-case-of-motorcycle-theft-from-toklo-road/">चक्रधरपुर

: टोकलो रोड से हुये मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

एसडीओ व सीओ को भी दिए आवश्यक दिशा निर्देश

सांसद गीता कोड़ा ने इस मामले पर पश्चिमी सिंहभूम जिले के उपायुक्त को स्थल परिवर्तन नहीं करने को कहा है. वहीं उन्होंने प्रस्तावित निर्माण स्थल को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी चक्रधरपुर, अंचल अधिकारी, बंदगांव को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए. मौके पर मुखिया दीपक सोय, रजनी पुष्पा हेम्ब्रम, चिरपी बोदरा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जदुराय मुंडरी, आशीशन हपतगाड़ा, जुरा बोदरा, लोम्बा मुंडू, गांगु मुंडा, सुखराम प्रधान, गोपाल मुंडा, लक्षुराम मुंडरी, बिरसा मुंडू, मंगरा ओडेया, करम सिंह मुंडरी, कालिदास हस्सा पूर्ति, कानू तैसुम आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही