Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : जीर्णोद्धार कराए जा रहे तालाबों की जांच की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Chaibasa (Sukesh kumar) : भूमि संरक्षण विभाग चाईबासा द्वारा जिले में जितने भी बंजर भूमि राइस फैलो योजना के तहत सरकारी, निजी तालाबों का जीर्णोद्धार हो रहा है उन सभी तालाबों की जांच उच्चस्तरीय टीम गठित कर की जाए. यह बातें अंबेडकर राइट पार्टी ऑफ इंडिया के सिंहभूम लोकसभा प्रभारी रामहरि गोप ने कही. शुक्रवार को अंबेडकर राइट पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मिलकर इससे सम्बंधित एक मांग पत्र सौंपा. रामहरि गोप ने कहा कि जिले में उक्त योजना के तहत भ्रष्टाचार हो रहा है, इसकी जांच अविलंब कराई जाए. उन्होंने कहा कि 45 दिन पूर्व भी इस संबंध में मांग पत्र सौंपा गया था, लेकिन शिकायत के बावजूद भी किसी तरह की कोई पहल नहीं हुई. विभाग की ओर से यादि जांच पूर्ण हो चुकी है तो इस जांच के प्रतिवेदन की छायाप्रति उपलब्ध कराएं. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-honor-ceremony-organized-in-manohar-lal-plus-two-high-school/">चाकुलिया

: मनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही