Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कुजू पुल पर गार्ड वाल रेलिंग का मरम्मत करवाने की उपायुक्त से मांग

Chaibasa (Sukesh kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिला बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य व सांसद प्रतिनिधि त्रिशानु राय ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल को ट्वीट कर जनहित में कुजू पुल पर गार्ड वाल रेलिंग का मरम्मत करवाने की मांग की है. उन्होंने उपायुक्त से आग्रह किया है कि उक्त कार्य लिए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान करें. मालूम हो कि कुछ माह पूर्व कुजू पुल के ऊपर से एक भारी वाहन अनियंत्रित होकर नीचे नदी में गिर गया था जिससे पुल के एक तरफ का गार्ड वाल रेलिंग टूट गया है जो आज तक वैसे ही है. आगे त्रिशानु राय ने कहा कि पुल में गार्ड वाल रेलिंग नहीं रहने की स्थिति में हमेशा दुर्घटना घटने की पूरी संभावना बनी रहती है. पुल पर हमेशा लोगों का आवागमन रहता है. कुजू पुल चाईबासा को अन्य शहरों से भी जोड़ता है.

[caption id="attachment_604486" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Chaibasa-Kuju-Bridge-1.jpg"

alt="" width="600" height="868" /> त्रिशानु राय द्वारा किया गया ट्वीट.[/caption]

इसे भी पढ़ेंघाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-maintenance-will-be-done-in-galudih-feeder-on-tuesday-electricity-will-be-interrupted-for-8-hours/">घाटशिला

: गालूडीह फीडर में मंगलवार को होगा मेंटेनेंस, 8 घंटे बाधित रहेगी बिजली

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही