Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : बढ़ते तापमान को देखते हुए प्रारंभिक विद्यालयों का समय बदलने की मांग

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : बढ़ते तापमान एवं हीटवेब की आशंका को देखते हुए सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों को प्रातः 6:30 से 11:30 तक संचालित किए जाने की मांग जिला कांग्रेस कमिटी ने उपायुक्त से की है. मंगलवार को जिला कांग्रेस कमिटी का एक प्रतिनिधिमंडल पश्चिमी सिंहभूम जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल को मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र की एक छाया प्रति पश्चिमी सिंहभूम के सांसद गीता कोड़ा को भी सौंपा गया. मांग पत्र में कहा गया है कि सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों के छोटे-छोटे एवं मासूम बच्चों को चिलचिलाती धूप एवं गर्म हवा के प्रतिकूल प्रभाव से बचाने के लिए विद्यालय का समय (प्रातः 6:30 से 11:30) तक संचालन करने की मांग करती है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-pan-tanti-society-remembers-mukund-ram-tanti-on-his-death-anniversary/">मनोहरपुर

: पान तांति समाज ने मुकुंद राम तांती को पुण्यतिथि पर किया याद

गर्मी से बच्चे बेहोश होकर गिर रहे हैं

इसके उलट अप्रैल के इस चिलचिलाती धूप में पश्चिमी सिंहभूम जिला के विद्यालयों का संचालन प्रातः 7:00 बजे से अपराहन 1:00 बजे तक किया जा रहा है. दोपहर 1:00 बजे अत्यधिक गर्म हवा से विभिन्न विद्यालयों में बच्चे बेहोश होकर गिर रहे हैं तथा बच्चों के नाक से खून बहने की समाचार आए दिन समाचार पत्रों में प्रकाशित हो रही है, जो बच्चों के अभिभावकों के लिए गंभीर चिंता का विषय है. प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, जिला बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य सांसद प्रतिनिधि त्रिशानु राय, गणेश कोड़ा, ब्रज मोहन देवगम शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही