Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : नगर पालिका चुनाव में ओबीसी आरक्षण सुनिश्चित कराने की मांग

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा ने जिले के उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को एक मांग पत्र भेजा है. इसमें कहा गया है कि पश्चिम सिंहभूम जिला के 18 प्रखंड एवं दो नगरपालिका क्षेत्र में ओबीसी समाज के लोग निवास करते है, जिन्हें मूलवासी समाज के नाम से पहचाना एवं जाना जाता है. जिले के कई प्रखंड ऐसे भी हैं जहां की ओबीसी आबादी दूसरी अन्य आबादी की तुलना में काफी अधिक हैं. इसके बावजूद जिला आरक्षण में ओबीसी समाज को शुन्य कर दिया गया है. भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष पंकज खीरवाल ने कहा कि ऐसे भेदभाव पूर्ण नीति का ओबीसी मोर्चा विरोध करती है. उन्होंने राज्यपाल से इसपर विचार करने की मांग की है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-degree-college-should-be-constructed-at-the-proposed-site-geeta-koda/">चाईबासा

: प्रस्तावित स्थल पर ही डिग्री कॉलेज का हो निर्माण – गीता कोड़ा

जाति प्रमाण पत्र को लेकर भी रखी मांग

भाजपाइयों ने आगामी नगर पालिका चुनाव में ओबीसी समाज का आरक्षण सुनिश्चित कराने के बाद ही चुनाव कराने और जाति प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही परेशानी को दूर करने की मांग की है. मांग पत्र सौंपने में भाजपा जिला महामंत्री प्रताप कटियार, जिला मंत्री पिंटू प्रसाद, कार्यालय मंत्री कामेश्वर विश्वकर्मा, जिला मंत्री दिलीप साव, जिला आईटी सेल शिव बजाज, अजय मोहता शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही