Search

 
 
 

चाईबासा : कोल्हान विवि में जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा विभाग को यथावत रखने की मांग

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : चाईबासा सरजोमगुटू स्थित सेतोम इंस्टिट्यूट में हो भाषा शिक्षाविदों ने एनटीए द्वारा आयोजित यूजीसी नेट व जेआरएफ क्वालीफाई छात्रों के साथ रविवार को एक बैठक की. बैठक की अध्यक्षता प्रोफेसर चंद्र मोहन हेम्ब्रम ने की. इसमें मुख्यत: दो बिंदुओं को लेकर बात रखी गई. जिसमें कोल्हान विश्वविद्यालय में जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग को यथावत रखे जाने और टीआरएल विभाग को हटाकर क्षेत्रीय केंद्र नहीं बनाये जाने पर चर्चा हुई. वक्ताओं ने कहा कि यदि क्षेत्रीय केंद्र बने तो जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा अनुसंधान के लिए स्थापित किया जाए. अंगीभूत कॉलेजों के टीआरएल विभाग में पद जल्द से जल्द सृजित कर प्रोफेसरों की नियुक्ति की जाए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ajsu-organized-meeting-ceremony-in-traffic-colony-dozens-of-youths-left-jmm-and-joined-ajsu/">जमशेदपुर

: ट्राफिक कालोनी में आजसू ने आयोजित किया मिलन समारोह, झामुमो छोड़ आजसू में शामिल हुए दर्जनों युवा

 विधायक आवास घेरने पर बनी सहमती

बैठक में जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा संघ, कोल्हान का गठन किया गया. जिसमें अध्यक्ष प्रताप सिंह बनरा, कोषाध्यक्ष सिरजोन हाईबुरू, सचिव मनोज बिरूवा, संगठन सचिव चंद्रमोहन हेम्ब्रोम को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया. कार्यकारिणी संघ ने विधानसभा सत्र से पूर्व जल्द ही हो भाषा भाषी छात्र-छात्राओं के साथ विश्वविद्यालय एवं विधायक आवास का घेराव करने पर सहमति जताई. मौके पर रेयांस सामड, राहुल बिरूवा, कमलेश पाट पिंगुवा, सुजीत बोदरा, मनोज कुकल, गोनो हेस्सा उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही