Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : टाटा कॉलेज मैदान से हैलीपेड हटाकर हवाई अड्डा में शिफ्ट करने की मांग

Chaibasa (Sukesh kumar) : टाटा कॉलेज के हॉकी मैदान में बने हैलीपेड के विरोध में कोल्हान विश्वविद्यालय व टाटा कॉलेज के छात्र प्रतिनिधि उतर गये है. इस मामले को लेकर छात्र प्रतिनिधि सुबोध महाकुड़ के नेतृत्व में शुक्रवार को उपायुक्त अनन्य मित्तल को एक मांग पत्र सौंपा गया. इसमें कहा गया कि टाटा कॉलेज के हॉकी मैदान से हैलीपेड को हटाकर हवाई अड्डा पुराना चाईबासा में शिफ्ट किया जाये. ताकि यहां के विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-student-representatives-demand-implementation-of-biometrics-system-in-kolhan-university/">चाईबासा

: छात्र प्रतिनिधियों ने की कोल्हान विवि में बायोमैट्रिक्स सिस्टम लागू किये जाने की मांग

जोरदार आंदोलन की घोषणा

छात्र प्रतिनिधियों ने कहा कि जब प्रधानमंत्री का आगमन हुआ था उसी वक्त यह हैलीपेड तैयार किया गया था. कार्यक्रम खत्म होने के पश्चात हैलीपेड को हटा देने की बात प्रशासन की ओर से  की गई थी. लेकिन इसे अभी तक हटाया नहीं गया. छात्र नेता सनातन पिंगुवा ने कहा कि इसे जल्द ही शिफ्ट नहीं किया गया तो प्रशासन के खिलाफ जोरदार आंदोलन किया जायेगा. मैदान के बीचोबीच हैलीपेड बनाया गया है जिसकी वजह से विद्यार्थी हॉकी खेल नहीं पाते है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही