Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : लचर विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग, कांग्रेस ने अधीक्षण अभियंता को सौंपा मांगपत्र

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh Kumar) : बिजली से संबंधित विभिन्न समस्याओं को दूर करने की मांग को लेकर कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को विधुत विभाग के अधीक्षण अभियंता कृष्णा कुमार सिंह से मुलाकात कर उन्हें नौ सूत्री मांग पत्र सौंपा. इसके जरिए निर्बाध रूप से विधुत सेवा बहाल करने, सभी जले ट्रांसफार्मर बदलने व विद्युत बिल वसूली हेतु उपभोक्ताओं पर अनावश्यक रूप से मुकदमा ना करने की मांग की गई. सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा के निर्देश पर कांग्रेसियों ने अधीक्षण अभियंता को समस्याओं से अवगत कराया और जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-hundreds-of-saplings-are-being-planted-in-noamundi-under-birsa-green-village-scheme/">किरीबुरू

: बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत नोवामुंडी में लगाए जा रहे सैकड़ों पौधे

क्या है मांग पत्र में

मांग पत्र में कहा गया है कि लगातार शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध विधुत आपूर्ति सेवा विभाग के द्वारा बहाल नहीं की जा रही है. उपभोक्ताओं के द्वारा शिकायत करने पर तरह-तरह के कारण बताए जा रहे हैं. फल स्वरूप विधुत आपूर्ति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था जनरेटर, बैटरी, सोलर पैनल इत्यादि की व्यवस्था लोगों को करनी पड़ रहा है. जिससे सरकारी विभागों सहित आम जनता को भी अतिरिक्त खर्च का बोझ उठाना पड़ रहा है. सरकारी विभागों में वैकल्पिक बिजली व्यवस्था के कारण सरकार को राजस्व की भारी क्षति हो रही है. विद्युतीकरण का कार्य जो कराया जा रहा है राजस्व ग्राम के कई टोला और मोहल्ला को छोड़ दिया जा रहा है, और जिन गांव में विद्युतीकरण का कार्य हो रहा है उसकी गति काफी धीमी है. अनावश्यक रूप से बिल वसूली के क्रम में ग्रामीणों को मुकदमे में फंसाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-only-67-percent-of-the-e-kyc-work-has-been-done-in-the-district-so-far-the-exercise-is-intensified-to-achieve-the-target/">चाईबासा

: जिले में अब तक मात्र 67 प्रतिशत ही हो पाया ई-केवाईसी का कार्य, लक्ष्य प्राप्त करने को लेकर कवायद तेज

प्रतिनिधिमंडल में यह थे शामिल

कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल में जिला कांग्रेस प्रवक्ता जितेन्द्र नाथ ओझा, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष चंद्रशेखर दास , बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय , अधिवक्ता गणेश कोड़ाह , प्रखंड अध्यक्ष सिकुर गोप, डॉ. क्रांति प्रकाश शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही