Search

 
 
 

Chaibasa : स्थानीय आदिवासी को नौकरी देकर पलायन रोकने की मांग

 
Chaibasa (sukesh Kumar) : चिरिया खदान सेल में स्थानीय आदिवासी को 75% रोजगार की गारंटी देकर पलायन रोकने और काम करने वाले ठेका मजदूरों को पीएफ रसीद, वेज स्लीप, बोनस दिलाने को लेकर प्रदर्शन कर प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा गया. गुरुवार को प्रबंधन के साथ वार्ता में जॉन मिरन मुंडा ने कहा कि सेल खदान सबसे ज्यादा ऊंचे ग्रेड का लौह अयस्क देता है. यह एशिया का दूसरा सबसे बड़ा खदान है. शुरू में मनोहरपुर क्षेत्र में हैंड माइनिंग से और लोडिंग का काम मजदूर से होने से पलायन नहीं होता था. अब खदान का काम मशीन से होने और बाहरी को रोजगार देने से यहां के आदिवासी पलायन कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें :  Jadugoda">https://lagatar.in/jadugoda-collision-between-car-and-motorcycle-in-jadugoda-one-injured-mgm-referred/">Jadugoda

: जादूगोड़ा में कार व मोटरसाइकिल में टक्कर, एक घायल, एमजीएम रेफर
प्रबंधन लाखों रुपए लेकर बाहरी लोगों को बहाल कर रहा है. इसके अलावा जो भी मजदूर काम कर रहे हैं उन्हें वेज स्लीप, बोनस, पीएफ रसीद नहीं दिया जा रहा है. इसलिए हमारी मांगों पर गम्भीरता से विचार कर उसे पूरा किया जाए. प्रबंधन की ओर से कहा गया कि मांगों को वरीय पदाधिकारी को भेजा जायेगा. इसके अलावा प्रबंधन ने कहा कि पहले 6 खदान चालू था अभी मात्र एक चल रहा है जिस कारण से रोजगार नही दे पा रहे हैं. बहाली को लेकर कहा कि हमलोग पैसा लेकर किसी को भी बहाल नहीं करते हैं. सारा बहाली एग्जाम के माध्यम से होता है और पूरे भारत के लिए बहाली होता है. इसे भी पढ़ें :  Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-sdo-held-a-meeting-regarding-the-legal-arrangements-of-shri-krishna-janmashtami-fair/">Chakradharpur

: श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला के विधि व्यवस्था को लेकर एसडीओ ने की बैठक
मजदूरों का जो पीएफ, वेज स्लीप बोनस का मामला है. उसको जांच करेंगे. प्रबंधन ने यह भी कहा कि 2026 के बाद खदान बंद होगा. उसके बाद तो रोजगार भी सबका खत्म हो जायेगा. जॉन मिरन मुंडा ने कहा कि केंद्र सरकार को बंद खदान को चालू कराकर पलायन रोकने का मांग पत्र सौंपा जायेगा. ज्ञापन देने में मानसिंह त्रिया जिला परिषद , प्रेम हेंब्रम, लक्ष्मी टूटी शामिल थे. इसे भी पढ़ें :  Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-with-the-help-of-a-pot/">Ghatshila

: गमछे के सहारे युवक ने फांसी लगा की आत्महत्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही