Search

चाईबासा : मोबाइल का फ्लैशलाइट जलवा कर मांगा समर्थन, जमकर लगे मोदी मोदी के नारे

Chaibasa (Sukesh Kumar/Shambhu Kumar) : चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मई को सिंहभूम सीट की प्रत्याशी व खूंटी सीट से प्रत्याशी अर्जुन मुंडा को जीत दिलाने की बात कही. इसके लिए मौजूद भीड़ को उन्होंने मोबाइल का फ्लैश लाइट जलवा कर समर्थन मांगा. इस दौरान जमकर मोदी-मोदी के नारे लगे. जनसभा के दौरान बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी थी. बड़ी संख्या में समर्थक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे का मास्क पहने हुए थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-as-long-as-modi-is-alive-no-one-can-touch-the-constitution-narendra-modi/">चाईबासा

: जब तक मोदी जिंदा है तब तक संविधान को कोई हाथ नहीं लग सकता : नरेंद्र मोदी

चप्पे-चप्पे तैनात थे सुरक्षा बल के जवान

चाईबासा के टाटा कॉलेज में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सभा को लेकर जगह-जगह सुरक्षा बल के जवान तैनात थे. इंट्री गेट पर जांच के बाद ही किसी को भी अंदर आने दिया जा रहा था. कोल्हन यूनिवर्सिटी से लेकर चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान तक जगह-जगह दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की टुकड़ियां मौजूद थीं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp