Search

 
 
 

चाईबासा : लोस चुनाव में सिंहभूम सीट से झामुमो का उम्मीदवार उतारने की मांग की

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : सिंहभूम लोकसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा का ही उम्मीदवार खड़ा होना चाहिए. यदि झामुमो का उम्मीदवार इस क्षेत्र से होगा तो जीत निश्चित है. उक्त बातें पार्टी के पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सह चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव ने मंगलवार को चाईबासा में एक बैठक के दौरान कही. उन्होंने कहा कि गठबंधन धर्म का पालन करते हुए ही सीट की मांग की जा रही हैं. इंडिया के गठबंधन में रह कर ही सिंहभूम लोकसभा के लिए अलग से झामुमो को एक सीट प्रदान करें. इसके लिए हाईकमान को लिखित रूप से दिया गया है और मांग की गई है कि यदि यहां झामुमो का उम्मीदवार होता है तो जीत निश्चित है. उन्होंने कहा कि इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है. आने वाले दिनों में अधिक से अधिक पार्टी में कार्यकर्ता जुड़े इसको लेकर भी सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है. पश्चिमी सिंहभूम के हर विधानसभा सीट में पार्टी के विधायक हैं, इसलिए हमारे पक्ष में ही अधिक मतदाता है और यह लोकसभा सीट हमारे अधिकार में भी आता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steel-mining-receives-cii-she-excellence-award/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील माइनिंग को मिला सीआईआई एसएचई उत्कृष्टता पुरस्कार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही