Search

 
 
 

चाईबासा : डीबर देवगम की जमीन का 16 सितंबर को होगा सीमांकन

 
Chaibasa (Sukesh kumar): कोल्हान भूमि बचाओ समिति के कोषाध्यक्ष मतकमहातु निवासी डीबर देवगम की विवादित जमीन का सीमांकन 16 सितंबर को सदर अंचल कार्यालय द्वारा किया जाएगा. इस संबंध में डीबर देवगम को सीओ सदर की ओर से पूर्व में ही लिखित सूचना दी जा चुकी है. रैयत डीबर देवगम की इस जमीन के आधे हिस्से पर नेवटिया माइंस एंड इंडस्ट्रीज का कब्जा है. अब यह इंडस्ट्री बंद हो चुकी है. जबकि बाकी जमीन इंडस्ट्रीज की चहारदीवारी के बाहर है. इसी विवाद को सुलझाने के लिए डीबर देवगम ने सदर अंचल कार्यालय में आवेदन देकर सीओ से सीमांकन की मांग की थी. रैयत डीबर देवगम ने बताया कि उनकी जमीन पर कारोबारी बनवारी लाल नेवटिया का अवैध कब्जा है. इसका खाता संख्या-54, मौजा-मतकमहातु, खेसरा संख्या-1116, हल्का-3 तथा रकवा 1.44 एकड़ है. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-bjp-collected-soil-and-rice-from-door-to-door/">नोवामुंडी

: भाजपा ने घर-घर जाकर मिट्टी व चावल किया संग्रह

जमीन खतियान में पिता का नाम है दर्ज

मालूम हो कि डीबर देवगम की शिकायत पर पूर्व में सदर अंचलाधिकारी गोपीनाथ उरांव ने मामले की जांच की थी और शिकायत को सही पाया था. इसके अलावा विधायक लोबिन हेंब्रम ने एलआरडीसी तथा अंचलाधिकारी सदर के साथ भी मामले की भौतिक जांच तथा सत्यापन किया था. इसमें भी डीबर देवगम की शिकायत सही पाई गयी थी. डीबर देवगम ने बताया कि यह जमीन खतियान में उनके पिता स्वर्गीय मोरन सिंह देवगम के नाम से दर्ज है. चालीस साल पहले टुंगरी निवासी कारोबारी बनवारी लाल ने फैक्ट्री खोलने के लिए लीज पर जमीन ली थी. लेकिन लीज अवधि खत्म होने और फैक्ट्री बंद होने के बाद भी जमीन वापस नहीं किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही