Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : डीईओ ने माहवारी स्वच्छता प्रबंधन लैब का किया उद्घाटन

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत झींकपानी प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) नीरजा कुजूर ने शुक्रवार को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन लैब रूम का उद्घाटन किया. लैब के निर्माण का मुख्य उद्देश्य बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना व माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरुक करना है. जिला शिक्षा पदाधिकारी के स्कूल पहुंचने पर विद्यालय की छात्राओं ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर और स्वागत गान गाकर स्वागत किया. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी छात्राओं को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि माहवारी स्वच्छता को लेकर जागरूक होने से कोई समस्या नहीं होगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/Chaibasa-DEO-1-360x504.jpg"

alt="" width="360" height="504" /> इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-bdo-inspects-meghahatuburu-project-plus-two-high-school/">किरीबुरु

: बीडीओ ने मेघाहातुबुरु प्रोजेक्ट प्लस-टू उच्च विद्यालय का किया निरीक्षण
विद्यालय में बनाया गया लैब आप सभी की स्वच्छता को लेकर जो भी समस्याएं होंगी उसका निदान करेगा. उन्होंने छात्राओं से समस्याओं की भी जानकारी ली और कहा कि इसमें विद्यालय की शिक्षिकाएं या विशेषज्ञ शिक्षिका आप सभी की सहायता करेंगी. इस अवसर पर क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी अभय कुमार शील, सहायक अभियंता उमेश कुमार सिन्हा, बीईईओ मूरत महतो, यूनिसेफ की सहयोगी संस्था वर्ल्ड विजन इंडिया से मनोज कुमार नायक, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुधीर चंद्र बिरुली, स्कूल की वार्डन और सभी शिक्षिकाएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही