Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : पश्चिमी सिंहभूम के जिला शिक्षा पदाधिकारी अभय शंकर शुक्रवार को जिला स्कूल का निरिक्षण करने पहुंचे. स्कूल पहुंचने पर विद्यालय के प्रचार्य बसंत महंता व अन्य शिक्षकों ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया. स्वागत के बाद प्राचार्य ने अपने विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं से उनका परिचय कराया. इसके उपरांत जिला शिक्षा पदाधिकारी ने विद्यालय का निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर स्कूल की व्यवस्था में और सुधार लाने का निर्देश दिया. डीईओ ने जिला के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों तथा कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय के वार्डेन के साथ बैठक की और उन्हें बच्चों को और बेहतर शिक्षा देने का निर्देश दिया. साथ ही बच्चों को खाने-पीने तथा शिक्षा में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो इसका ख्याल रखने को कहा. इसे भी पढ़े : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-women-made-aware-about-anemia-and-malnutrition/">मनोहरपुर
: महिलाओं को एनीमिया व कुपोषण को लेकर किया गया जागरूक [wpse_comments_template]
चाईबासा : डीईओ ने किया जिला स्कूल का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Leave a Comment