Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम के विभिन्न थाना में पदस्थापित लगभग 40 पुलिस पदाधिकारियों पर चार्जशीट समय पर नहीं भेजने की वजह से पुलिस विभाग ने कार्रवाई करते हुए इन सभी का अगस्त माह का वेतन रोक दिया है. कई मामले ऐसे भी सामने आए हैं जिनमें पिछले दो से तीन साल तक कई पदाधिकारियों ने केस डायरी तक तैयार नहीं की है. जिसके कारण कोर्ट के आदेश पर विभाग ने कार्रवाई करते हुए अगस्त माह का वेतन रोक दिया है. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस विभाग ने सभी पदाधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि समय पर चार्जशीट तैयार करें. हालांकि कार्रवाई होने के पश्चात कई पुलिस पदाधिकारी ने आनन-फानन में चार्जशीट तैयार कर ली है. इधर, पुलिस विभाग के मुताबिक कई पदाधिकारियों ने वेतन रोकने के बाद अपने कार्यों में सक्रियता दिखायी है. जिसके बाद उन पदाधिकारियों का वेतन जारी करने का आदेश एसपी कार्यालय से हो गया है. हालांकि कुछ ऐसे पदाधिकारी अभी भी हैं जिनका वेतन अब तक जारी नहीं हुआ है. अगस्त माह का वेतन संभवतः दुर्गा पूजा से पहले सभी पदाधिकारियों के खाते में आ जाएगा. मालूम हो कि विभाग ने अगस्त माह का वेतन रोक कर सितंबर माह का वेतन सभी पुलिस पदाधिकारी को दे दिया है. [wpse_comments_template]
चाईबासा: समय पर चार्जशीट नहीं करने पर विभाग ने 40 पुलिस पदाधिकारियों के अगस्त माह का वेतन रोका
Leave a Comment