Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : उपायुक्त अनन्य मित्तल ने ओलंपियन मनोहर टोपनो समेत कई प्रशिक्षकों को किया सम्मानित

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha)पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल ने ओलंपियन मनोहर टोपनो समेत खेल विभाग के कई प्रशिक्षकों को अपने गोपनीय कार्यालय चाईबासा में सम्मानित किया. साथ ही समन्वयक झारखंड खेल प्राधिकरण, रांची समेत कमिटी के सदस्यों योगेश यादव, एथलेटिक्स प्रशिक्षक साहेबगंज, प्रभात रंजन तिवारी, एथलेटिक्स प्रशिक्षक हजारीबाग, नीरज राय आवासीय एथलेटिक्स प्रशिक्षक बोकारो को सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-by-2024-the-target-of-providing-tap-water-to-every-house/">आदित्यपुर

: 2024 तक हर घर में नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य

इन प्रशिक्षकों ने ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों को निखारा है

इन प्रशिक्षकों ने चाईबासा समेत पड़ोसी जिले के ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के अंदर छुपी प्रतिभा को निखारने का काम किया है. इन्होंने राज्य स्तर पर प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन करने तथा उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मुकाम तक पहुंचाने में लगातार सराहनीय प्रयास किए हैं. इन सभी प्रशिक्षकों के इस उपलब्धि के लिए उपायुक्त ने इन्हें गोपनीय कार्यालय चाईबासा में बुके देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. इस अवसर पर प्रशिक्षक हरेंद्र सिंह आवासीय प्रशिक्षक चाईबासा समेत अन्य उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही