Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : विश्व स्तनपान सप्ताह को लेकर उपायुक्त ने जागरूकता रथ किया रवाना

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : विश्व स्तनपान सप्ताह हेतु जन जागरूकता के उद्देश्य से जिला उपायुक्त के नेतृत्व में उप विकास आयुक्त, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. जन जगरूकता का यह वाहन जिला के विभिन्न प्रखंडों तथा विभिन्न पंचायतों में भ्रमण कर विश्व स्तनपान सप्ताह को लेकर स्थानीय ग्रामीणों को जागरूक करेगा. इसे भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-16-year-old-youth-dies-of-drowning-while-bathing-in-a-closed-mine/">पाकुड़

: बंद पड़े खादान में नहाने के दौरान 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया

इस मौके पर उपायुक्त अनन्य मित्तल ने अपने संबोधन में कहा कि यह प्रचार वाहन गांव-गांव में जाकर स्तनपान सप्ताह को लेकर जन जागरूकता फैलाएगा तथा लोगों को जागरूक करने का भी कार्य करेगा इस मौके पर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया जिसमें उपायुक्त सहित उप विकास आयुक्त, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य विभागीय लोगों ने स्तनपान सप्ताह पर हस्ताक्षर अभियान को चला कर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया. इस मौके पर बड़ी संख्या में आंगनबाडी सेविका सहायिका उपस्थित थीं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही