Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त ने की बैठक

Chaibasa :  मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर सोमवार को उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में एक बैठक का आयेाजन हुआ. उप निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र पांडे, सभी निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी व विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे. उपायुक्त ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के निमित्त आहूत अलग-अलग बैठकों में उपस्थित पदाधिकारियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग कार्यक्रम के तहत संचालित होने वाले कार्यों की जानकारी को साझा किया. उन्होंने कहा कि मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से लिंक करवाना जरूरी है. अभी तक स्वैच्छिक पहल करते हुए जिला स्तर पर 18 प्रतिशत मतदाताओं के द्वारा ही इस कार्य को किया गया है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-delegation-of-jamshedpur-sikh-samaj-visited-gurdwara-sahib/">चाईबासा

: जमशेदपुर सिख समाज के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुद्वारा साहिब का किया दौरा

मतदाता सूची का त्रुटिरहित निर्माण करने की पहल

उपायुक्त ने सभी राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों से अपील किया है कि वे भी इस कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग से प्राप्त निर्देश के आलोक में इस कार्य के तहत मतदाता सूची के शुद्धिकरण के प्रयास को काफी बल मिलेगा तथा भविष्य में एक व्यक्ति कहीं दो जगहों पर मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाएंगे. उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिले के सभी बूथ लेवल पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है, कि वह अपने मतदान केंद्र के शत-प्रतिशत मतदाताओं का मतदाता पहचान पत्र एवं आधार कार्ड लिंक हेतु प्रपत्र 6बी प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे. इसे भी पढ़ें : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-two-youths-seriously-injured-after-falling-from-a-bike-in-tebo-valley/">बंदगांव

: टेबो घाटी में बाइक से गिरकर दो युवक गंभीर रूप से घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही