Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : त्योहारों के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर उपायुक्त ने की बैठक

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल तथा पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर द्वारा आगामी त्योहार शब-ए-बारात एवं होली के मद्देनजर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में उपायुक्त ने उत्पाद अधीक्षक को जिला अंतर्गत अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने तथा सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं जिला परिवहन पदाधिकारी को क्षेत्रों में ब्रेथ एनालाइजर की मदद से सघन वाहन जांच अभियान संचालित करने का निर्देश दिया. उन्होंने दोनों त्योहारों को देखते हुए सभी स्थानों पर शांति समिति की बैठक करने एवं पूर्व से चिन्हित संवेदनशील स्थानों पर नियमित निगरानी रखने का निर्देश भी दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-district-administration-launched-encroachment-removal-campaign-on-national-highway/">जमशेदपुर

: जिला प्रशासन ने नेशनल हाईवे पर चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

उपायुक्त ने अधिकारियों को दिये निर्देश

उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को कर्तव्य निष्ठा एवं सजगता के साथ दायित्व निर्वहन करने हेतु निर्देश दिया. खास कर सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया है. इस दौरान किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचनाओं या अफवाहों को फैलने से रोका जा सके. इसके अलावा पर्व के दिन नियमित रूप से जलापूर्ति एवं बिजली आपूर्ति के अलावे चिन्हित स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति को भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. बैठक में पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील क्षेत्रों में स्थित धार्मिक संस्थानों एवं पूजा स्थलों का अगले दिन से ही नियमित निरीक्षण करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-application-for-fir-against-bjp-leader-nandlal-agarwal-and-associates/">धनबाद:

भाजपा नेता नंदलाल अग्रवाल व सहयोगियों के खिलाफ प्राथमिकी के लिए आवेदन

बैठक में ये अधिकारी हुए शामिल

इस बैठक में उक्त बैठक में अपर उपायुक्त संतोष कुमार सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी एजाज अनवर, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सुधीर कुमार एवं जिलास्तरीय पदाधिकारी सहित सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी एवं अन्य उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही