Search

 
 
 

चाईबासा : उपायुक्त ने एथलीट बसंती कुमारी को किया सम्मानित

 
Chaibasa (Ramendra Kumar) : विश्व ओलंपिक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को उपायुक्त अनन्य मित्तल ने समाहरणालय में कुमारडुंगी प्रखंड की एथलीट बसंती कुमारी को स्मृति चिन्ह एवं ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया. इस दौरान उपायुक्त के द्वारा बसंती कुमारी को अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल के क्षेत्र में पश्चिमी सिंहभूम जिले का नाम रोशन करने तथा आगे की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी. इसके साथ ही जिला खेल पदाधिकारी को खेल से संबंधित खेल किट तथा अन्य सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steel-has-been-awarded-the-title-of-the-most-valuable-brand-in-the-mining-and-metals-sector/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील को खनन व धातु क्षेत्र में मिला सबसे अधिक मूल्यवान ब्रांड का खिताब

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में दौड़ेगी बसंती

उल्लेखनीय है कि बसंती कुमारी 28 जुलाई से 8 अगस्त तक चीन के चेंगदू में आयोजित हो रहे वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में 10 हजार मीटर दौड़ स्पर्धा में अपनी दावेदारी प्रस्तुत करेगी. बसंती कुमारी ने 29 से 31 मई-23 तक लखनऊ में आयोजित तीसरी खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में 10 हजार मीटर में स्वर्ण पदक एवं 5 हजार मीटर में रजत पदक अपने नाम किया था. इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी राजेश कुमार चौधरी, चाईबासा जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव अजय कुमार नायक, तीरंदाजी कोच श्री हरेंद्र सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही