Search

 
 
 

चाईबासा : इंदौर में ई गवर्नेंस स्कीम 2023 के लिए उपायुक्त हुए सम्मानित

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : इंदौर में 24 व 25 अगस्त को आयोजित 26वें नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन ई-गवर्नेंस में ई गवर्नेंस स्कीम 2023 के लिए पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल को सम्मानित किया गया. जिला स्तर पर नवाचार के तहत जन सहायता कोषांग के बेहतर क्रियान्वयन हेतु राष्ट्रीय स्तर पर सिल्वर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-enrollment-and-re-registration-date-extended-till-august-31-in-ignou-in-july-2023-academic-session/">चाईबासा

: इग्नू में जुलाई 2023 शैक्षिक सत्र में नामांकन एवं पुनः पंजीकरण तिथि 31 अगस्त तक बढ़ी
सम्मान मिलने के बाद उपायुक्त ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम में बेहतर तरीके से टीम कार्य कर रही है. ई गवर्नेंस स्कीम में हम लोग बेहतर काम किए हैं. इसका सम्मान मिला है. यह सम्मान जिले की पूरी टीम का मनोबल बढ़ाएगी. उन्होंने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम में ई गवर्नेंस का काम अभी और रफ्तार से किया जाएगा. मालूम हो कि उपायुक्त को दिल्ली में बेहतर कार्यों के लिए सम्मान मिल चुका है. उन्होंने कहा कि इस सम्मान से हमारी टीम में गौरवान्वित है.  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही