Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : पश्चिमी सिंहभूम जिला बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि त्रिशानु राय को सड़क दुर्घटना में घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के लिए सम्मानित किया गया. वे हमेशा मानव सेवा करते रहते हैं. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-dead-body-of-youth-recovered-from-dhurva-police-engaged-in-investigation/">रांची
: धुर्वा से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस इसलिए बुधवार को समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया. वहीं उपायुक्त अनन्य मित्तल ने त्रिशानु राय द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं. उपायुक्त ने कहा कि भविष्य में भी आप अपने दायित्वों के प्रति इसी प्रकार कर्तव्यनिष्ठ बने रहेंगे. [wpse_comments_template]
चाईबासा : उपायुक्त ने त्रिशानु राय को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित
Leave a Comment