: विधायक ने महिला समूह के बीच किया चूजा का वितरण
शिकायतों का विभिन्न विभागों के सामंजस्य से होगा समाधान
[caption id="attachment_651997" align="aligncenter" width="600"]alt="" width="600" height="400" /> जानकारी प्राप्त करते उपायुक्त अनन्य मित्तल[/caption] इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि भौगोलिक दृष्टिकोण से जिले में कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां के व्यक्तियों को अपनी समस्या बताने के लिए जिला मुख्यालय पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने बताया कि समाहरणालय में जन समस्याओं के निराकरण के लिए जनता मिलन हेतु दो दिवस निर्धारित है. परंतु दूर दराज में रहने वाले लोग मुख्यालय तक नहीं पहुंच पाते. अब ऐसे लोग मोबाइल मैसेज, व्हाट्सएप, ईमेल आदि के माध्यम से अपनी बातों को प्रशासन तक पहुंचा सकंगे. इसी उद्देश्य से जिला स्तर पर जन सहायता कोषांग का गठन किया गया है. उन्होंने बताया कि इस पोर्टल पर दर्ज होने वाले प्रत्येक शिकायतों को विभिन्न विभागों के सामंजस्य से हल करते हुए उक्त व्यक्ति को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों का अधिकतम लाभ सुनिश्चित करवाया जाएगा. [wpse_comments_template]
Leave a Comment