Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : उपायुक्त ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण

Chaibasa (Ramendar. Kumar sinha) : निर्वाचन आयोग-नई दिल्ली के निर्देश पर पश्चिमी सिंहभूम जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल ने बुधवार को सदर चाईबासा अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने वीवीपैटईवीएम मशीनों के उचित रख-रखाव की जानकारी ली. निरीक्षण के उपरांत उपायुक्त ने वेयर हाउस परिसर के अंदर एवं बाहरी भाग में लगाये गये सीसीटीवी कैमरे की भी जांच की और इनके रख रखाव पर ध्यान देने का निर्देश दिया. परिसर की सुरक्षा व्यवस्था में तत्पर रहने के लिए संबंधित पदाधिकारियों व सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र पांडे एवं निर्वाचन कार्यालय प्रधान, लिपिक, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित अन्य उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-electricity-supply-will-be-interrupted-for-6-hours-on-thursday-from-kitadih-feeder/">घाटशिला

: कीताडीह फीडर से गुरुवार को 6 घंटे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही