Search

 
 
 

चाईबासा : कुमारडुंगी प्लस टू उच्च विद्यालय व केजीबीवी का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : कुमारडुंगी प्रखंड भ्रमण के दौरान उपायुक्त अनन्य मित्तल ने प्लस टू उच्च विद्यालय कुमारडुंगी के परिसर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने विद्यालय के प्रधान शिक्षक से अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की कुल संख्या एवं इनको दी जाने वाली सुविधाओं, कमरे की उपयोगिता व आवश्यकताओं आदि की जानकारी ली. इस क्रम में उन्होंने क्षेत्रीय शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को विद्यालय परिसर में विगत कई वर्षों से लंबित पड़े निर्माणाधीन भवन से संबंधित विस्तृत जानकारी कार्यालय को उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया. इसके अलावा उन्होंने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) का निरीक्षण किया. इसे भी पढ़ें : नाबालिग">https://lagatar.in/accused-of-kidnapping-minor-girl-arrested-sent-to-jail-2/">नाबालिग

लड़की के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

आवासीय परिसर में पेयजल की उपलब्धता का लिया जायजा

उपायुक्त ने विद्यालय परिसर में नवनिर्मित बास्केटबॉल व बैडमिंटन कोर्ट तथा निर्माणाधीन ओपन जिम के निर्माण कार्यों का जायजा लिया. साथ ही विद्यालय परिसर का भ्रमण कर विद्यालय व आवासीय परिसर में पेयजल की उपलब्धता का भी जायजा लिया. उपायुक्त ने विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं से पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. निरीक्षण के दौरान जिला खेल पदाधिकारी-सह-योजना पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा, कुमारडुंगी प्रखंड विकास पदाधिकारी वंदना कुजूर, जगन्नाथपुर क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही