Search

 
 
 

चाईबासा : उपायुक्त ने सदर अस्पताल, एमएल रुंगटा उच्च विद्यालय व विभिन्न संस्थानों का किया निरीक्षण

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : पश्चिम सिंहभूम जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल ने रविवार मध्यरात्रि को मुख्यालय शहर चाईबासा स्थित एमएल रुंगटा प्लस टू उच्च विद्यालय, सदर अस्पताल चाईबासा, मानकी मुंडा न्याय पंच का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त संदीप बख्शी, चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी रीना हांसदा, प्रशिक्षु आईएएस ओम प्रकाश गुप्ता, सदर अनुमंडल पदाधिकारी शशिंद्र कुमार बड़ाईक, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद सत्येंद्र कुमार सहित जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी मुख्य रूप से निरीक्षण में शामिल थे. इसे भी पढ़ें :BSSC">https://lagatar.in/bssc-paper-leak-case-paper-also-came-out-from-begusarais-examination-center-accountant-roshan-arrested/">BSSC

पेपर लीक मामला : बेगूसराय के परीक्षा केंद्र से भी बाहर आया था पेपर, अकाउंटेंट रोशन गिरफ्तार

अस्पताल परिसर को साफ-सुथरा रखने का निर्देश दिया गया

[caption id="attachment_534602" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/NIRIKSHAN-DC-300x135.jpeg"

alt="" width="300" height="135" /> निरीक्षण करते उपायुक्त व अन्य पदाधिकारी.[/caption] उपायुक्त ने संस्थानों में उपलब्ध व्यवस्थाओं का क्रियान्वयन, रख-रखाव, साफ-सफाई, अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली सुविधा आदि का निरीक्षण किया.  इसके उपरांत उपायुक्त ने बताया कि रात्रि भ्रमण के दौरान सदर अस्पताल चाईबासा में सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के साथ ही अस्पताल परिसर को विशेष रुप से साफ सुथरा रखने का निर्देश दिया गया.  साथ ही साथ ऑन ड्यूटी डॉक्टर, नर्स, होमगार्ड के जवान और हेल्थ मैनेजर की उपस्थिति की भी जांच की गयी जो रोस्टर के अनुकूल उचित पाया गया है.  इसके बाद मानकी मुंडा न्याय पंच की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए उन्हें नया भवन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है. जिसे शीघ्र पारित किया जाएगा, मांगीलाल रुंगटा प्लस टू उच्च विद्यालय में निरीक्षण के दौरान वहां के क्लासरूम, स्मार्ट क्लासरूम और साइंस लैब की जांच की गई. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-50-family-members-are-searching-for-bread-on-june-2-by-picking-iron-particles-from-the-dust/">आदित्यपुर

: धूल से लोहे के कण चुनकर दो जून की रोटी तलाश रहे 50 परिवार के लोग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही