Search

 
 
 

चाईबासा : सैम किट एवं डिजिटल एचबी मीटर वितरण कार्यक्रम का उपायुक्त ने किया शुभारंभ

 
Chaibasa : जिला समाहरणालय सभागार में गुरुवार को समर अभियान के तहत सैम किट एवं डिजिटल एचबी मीटर वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. अब इस किट के जरिये कुपोषण और एनिमिया की जांच सैम कीट तथा डिजिटल एचबी मीटर के द्वारा की जायेगी. इससे न केवल जांच का दायरा बढ़ेगा बल्कि कुपोषित बच्चों तथा अधिक खून की कमी वाले गर्भवती महिलाओं जांच और उपचार करने में काफी मदद मिलेगी. इसे भी पढ़े : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-under-the-amrit-mahotsav-a-painting-competition-was-organized-in-kumdi-village-uttarmit-vidyalaya-saranda/">किरीबुरू

: अमृत महोत्सव के तहत सारंडा के कुमडी गांव उत्क्रमित विद्यालय में चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित
उपायुक्त की अध्यक्ष्ता में इसे लेकर एक समीक्षा बैठक की गई जिसमे पाया गया कि जिले में गठित पोषण दल के द्वारा कुल 2लाख 70 हजार परिवारों का गृह भ्रमण के माध्यम से सर्वेक्षण किया गया है. परिवारिक सर्वेक्षण के दौरान 9,321 लक्षण आधारित कुपोषण एवं एनीमिया के संदिग्ध मामले की पहचान हुई है. इन चिन्हित संदिग्ध मामले का उपचार ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस के दिन आंगनबाड़ी केंद्र विशेष उपचार केंद्र पर किया जा रहा है. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि अभी तक किए गए सर्वेक्षण से संबंधित सभी डाटा का समर अभियान के पोर्टल पर प्रविष्ठियां की जाए. इसके साथ ही कार्यक्रम के उद्देश्य की प्राप्ति हेतु संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए योजनाओं का क्रियान्वयन करें, ताकि लक्षण आधारित चिन्हित जनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराया जा सके.

बैठक में यह लोग रहे मौजूद

बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त संदीप बक्शी, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डा बुका उरांव, समाज कल्याण पदाधिकारी अनीषा कुजूर सहित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, एनएचएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, पोषण सलाहकार यूनिसेफ, एनीमिया मुक्त भारत फेलो तथा झारखंड राज्य पोषण मिशन से राज्य पोषण सलाहकार उपस्थित रहे.    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही