Search

 
 
 

चाईबासा : उपायुक्त ने की पेंशन मामलों की समीक्षा, कोषांग का नंबर किया जारी

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल ने पेंशन को लेकर बुधवार को जिला मुख्यालय के सभागार में समीक्षा बैठक की. उपायुक्त ने समीक्षा करने के उपरांत बताया कि संपूर्ण जिले में 31 मार्च तक पेंशन को लेकर सर्वे किया गया था. इसमें लगभग 14000 वैसे लाभुकों का चयन किया गया था जो कि पेंशन प्राप्त करने हेतु अहर्ता रखते हैं, परंतु किसी कारणवश उन्हें लाभ नहीं मिल पा रहा था. इनमें से अब तक लगभग 8,300 लाभुकों को पेंशन से आच्छादित किया जा चुका है. उन्होंने बताया कि पेंशन से संबंधित किसी भी प्रकार का लाभ प्राप्त लेने के लिए जिलावासी गठित जन शिकायत कोषांग पर सुबह 10.30 बजे से शाम 05.00 बजे तक फोन नंबर- 06582256301, व्हाट्सएप- 9279452376, ई-मेल apkasahayakdcws@gmail.com के माध्यम से संपर्क कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-one-arrested-jailed-for-murder-of-woman-in-jaraikela/">मनोहरपुर

: जराईकेला में महिला की हत्या के आरोप में एक गिरफ़्तार, जेल
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही