Search

 
 
 

चाईबासा : उपायुक्त ने की ज्वाइंट एक्शन प्लान के तहत संचालित कार्यों की समीक्षा

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : पश्चिम सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त अनन्य मित्तल ने मंगलवार को बैठक कर ज्वाइंट एक्शन प्लान के तहत संचालित कार्यों की समीक्षा की. इसमें उपायुक्त ने आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत नीति आयोग द्वारा चिन्हित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, पक्का आवास, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, पेंशन योजना, जनधन योजना की समीक्षा की. उपायुक्त ने बताया कि जिले के रैंकिंग को देशभर में अव्वल रखने को लेकर कार्यक्रमों को चिन्हित कर कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया है. कृषि के क्षेत्र में समावेशी विकास के लिए आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत नीति आयोग द्वारा जारी डेल्टा रैंकिंग में पश्चिमी सिंहभूम जिले ने फरवरी में चौथा तथा मार्च में पांचवा स्थान प्राप्त किया था. उन्होंने बताया कि जिले में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण तथा विद्यालयों में पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है. जिससे रैंकिंग में और भी सुधार देखने को मिलेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-meteorological-department-issued-alert-for-kolhan-there-may-be-rain-with-strong-wind-in-two-hours/">जमशेदपुर

: मौसम विभाग ने कोल्हान के लिए जारी किया अलर्ट, दो घंटे में तेज हवा के साथ हो सकती है वर्षा

बच्चों को नशीली दवाओं से दूर रखने का निर्देश

उपायुक्त ने बताया कि पोषण टास्क फोर्स की बैठक के दौरान जिला अंतर्गत पोषण सुधार के क्षेत्र में बेहतर करने के लिए सभी विभागों के पदाधिकारियों को सामंजस्य स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा बच्चों को नशीली दवाओं और पदार्थों से दूर रखने हेतु ज्वाइंट एक्शन प्लान के तहत पुलिस विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई एवं उत्पाद विभाग को संयुक्त कार्रवाई करने को कहा गया है. उन्होंने बताया कि विद्यालय के आसपास तंबाकू की बिक्री करना प्रतिबंधित है और ऐसा करता कोई दिखाई देता है तो प्रधानाचार्य निकटवर्ती थाने को सूचित करें. बैठक में जिला योजना पदाधिकारी राजीव रंजन सिंहा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनीता कुजूर, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, पुनीता तिवारी, पुलिस पदाधिकारी, एलडीएम, पश्चिमी सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सहित अन्य उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही