Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : विभिन्न रोजगार परक योजनाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : पश्चिम सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में जिला अंतर्गत कृषि पाठशाला का गठन एवं मत्स्य जीवी समिति के माध्यम से संचालित कार्यों की समीक्षा के लिए बैठक का आयोजन किया गया. बैठक के बाद उपायुक्त ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में झींकपानी प्रखंड अंतर्गत कृषक पाठशाला के गठन का प्रस्ताव है तथा वित्तीय वर्ष 2023-24 के तहत दो प्रखंडों में कृषक पाठशाला गठन किया जाना है. उन्होंने बताया कि कृषि पाठशाला अंतर्गत पंचवर्षीय योजना के तौर पर कार्य किया जाएगा जिसे 2 सालों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके तहत 25 एकड़ भूमि पर कृषि एवं संलग्न विभागों यथा पशुपालन, गव्य विकास, सहकारिता, मत्स्य आदि से जुड़ी सभी योजनाएं आधारित प्रायोगिक तौर पर कार्य किया जाएगा. ताकि जिले के अन्य कृषक समूह, मत्स्य समिति एवं अन्य कृषक गण संलग्न स्थान का भ्रमण करते हुए योजनाओं से संबंधित सभी जानकारियों को प्राप्त कर उसे अपने क्षेत्र में क्रियान्वित कर सकें. इसे भी पढ़ें : जनता">https://lagatar.in/the-aim-of-the-congress-is-to-solve-the-problems-of-the-people-amba-prasad/">जनता

की समस्याओं का समाधान करना ही कांग्रेस का उद्देश्य : अंबा प्रसाद

मत्स्य जीवियों की भी हुई समीक्षा

इस बैठक में मत्स्य जीवी समिति द्वारा संचालित कार्यों की भी समीक्षा की गई. उन्होंने बताया कि जिला अंतर्गत उपलब्ध विभिन्न मदों से 8 मत्स्य जीवी समिति के द्वारा केज कल्चर की मदद से मत्स्य पालन का कार्य किया जा रहा है. साथ ही इन समितियों को मोटरवोट भी उपलब्ध करवाया गया है. समीक्षा के दौरान मत्स्य जीवी समिति के द्वारा मत्स्य पालन व इसके रख-रखाव से संबंधित कई सुझाव प्राप्त हुए हैं. जिसमें फिश फीड यूनिट निर्माण का निर्णय लिया गया है, ताकि जिले में मत्स्य पालन हेतु आवश्यक फिश फीड की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके. उन्होंने कहा की मत्स्य पालन को व्यवसाय के रूप में आगे बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन लगातार कार्य कर रही है, ताकि रोजगार के अवसर की तलाश में जिला से कोई भी व्यक्ति बाहर ना जाए तथा स्थानीय स्तर पर ही इनकी आजीविका संवर्धन किया जा सके. इस बैठक में जिला पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही