Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से बिक रहे तंबाकू उत्पाद

Chaibasa (Sukesh kumar) : चाईबासा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुप्त रूप से भारी पैमाने पर तंबाकू, गुटखा खैनी आदि की बिक्री की जा रही है. वहीं मजेदार बात यह है कि प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री के लाभ से मन नहीं भरने पर तंबाकू कारोबारी नकली गुटखा एवं जर्दा भी बेच दे रहे है. उक्त बातें आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया के सिंहभूम लोकसभा प्रभारी सह युवा नेता रामहरि गोप ने कही. उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रतिबंधित गुटखा उत्पादों के लिए अंकित मूल्य से अधिक वसूला जा रहा है. पाउच के डिब्बे में 250 रुपए अतिरिक्त लिया जा रहा है. पूर्व में अवैध गुटखा के कारोबार में जेल जाने वाले तथा वर्तमान में नए लोग इस धंधे से जुड़े हैं. ऐसे लोगों के कारण मुंह के कैंसर के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है. तंबाकू आदि खाकर जहां-तहां थूकने वालों के कारण चौक चौराहों के साथ-साथ सरकारी कार्यालयों में भी गंदगी फैल रही है. प्रत्येक दूसरे-तीसरे दिन ओडिशा से ट्रक व यात्री बस के माध्यम से अवैध गुटखा चाईबासा पहुंच रहा है. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-villagers-upset-due-to-damage-of-jalminar-in-lovahatu-water-shortage/">तांतनगर

: लोवाहातु में जलमीनार खराब होने से ग्रामीण परेशान, पानी की किल्लत

खानापूर्ति के लिए चल रहा अभियान

रामहरि गोप ने कहा हाल फिलहाल के दिनों में गुटखा, खेनी, तंबाकू आदि के बड़े कारोबारियों के यहां जांच छापामारी आदि नहीं होने के कारण यह स्थिति बनी है. एक अनुमान के मुताबिक चाईबासा एवं आसपास के क्षेत्रों में प्रतिबंधित गुटखा एवं खैनी का प्रतिदिन 15 लाख का कारोबार हो रहा है. अवैध तंबाकू के थोक कारोबारियों के ऊपर प्रशासन क्यों हाथ नहीं डाल रहा है, यह जांच का विषय है? मात्र खानापूर्ति के लिए स्कूल कॉलेजों में जन जागरूकता कार्यक्रम एवं छोटे-मोटे पान गुमटी वालों के यहां औचक निरीक्षण कर इतिश्री कर ली जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही