Search

 
 
 

चाईबासा: चित्रकला प्रतियोगिता में शिशु मंदिर के विकास बिरूली ने लहराया परचम

 
Chaibasa : पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में रोटरी क्लब चाईबासा की ओर से जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता के ग्रुप `ए` में पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, चाईबासा के कक्षा दशम के भैया विकास बिरूली ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिला भर में अपना परचम लहराया है. इनको रोटरी क्लब चाईबासा की ओर से प्रथम पुरस्कार के रूप में 5000 रुपये और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. वहीं ग्रुप `बी` में रोटरी क्लब का `लोगो` विषय में कक्षा षष्ठ की बहन प्रीति कुमारी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है. इनको 3000 रुपये और प्रशस्ति पत्र देकर रोटेरियन की ओर से सम्मानित किया गया. इसी ग्रुप में कक्षा सप्तम की बहन गौरी खनडाइत को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है. उन्हें 1500 रुपये और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें :चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-chamber-of-commerce-launched-membership-drive/">चाईबासा:

चैंबर ऑफ कामर्स ने चलाया सदस्यता अभियान 

वंदना सभा का आयोजन

विद्यालय में आज की प्रभात कालीन वंदना सभा में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित कर विजेता प्रतिभागी एवं उनके अभिभावक को विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार सिंह और प्रभारी प्रधानाचार्य अरविंद कुमार पांडेय की ओर से धन राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. प्रधानाचार्य ने विजेता भैया-बहनों को हार्दिक बधाई के साथ शुभकामनाएं दी और कहा कि अपने विद्यालय में भैया-बहनों के सर्वांगीण विकास के लिए पांच आधारभूत विषयों की शिक्षा दी जाती है. भैया बहनों की अभिरुचि को देखकर उन्हें प्रशिक्षित किया जाता है. जिनमें एक चित्रकला भी है जो प्राथमिक कक्षाओं के पाठ्यक्रम में शामिल है. इसका निरंतर अभ्यास कराया जाता है। इसी का परिणाम है कि बच्चे चित्रकला में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करते हैं. मौके पर ग्रुप ए में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विकास बिरूली की माता सुषमा बिरूली ने अपना उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं इस परिणाम से बहुत प्रसन्न हूं. मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि जिला भर में इतने भारी संख्या में प्रतिभागियों के बीच मेरा पुत्र प्रथम स्थान प्राप्त किया है. इस उपलब्धि का श्रेय यहां के आचार्य एवं प्रधानाचार्य को जाता है. वहीं ग्रुप `बी` में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बहन प्रीति कुमारी के अभिभावक सोमराय गोप ने कहा कि हमें बहुत खुशी है कि मेरी बच्ची भी चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त की है. ये सब यहां के आचार्य, दीदीजी एवं प्रधानाचार्य के मार्गदर्शन एवं मेहनत का प्रतिफल है. इसी ग्रुप में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली बहन गौरी खंडाईत के पिता अशोक खनडाईत ने कहा कि जो विद्यार्थी जितनी मेहनत करते हैं परिणाम उसी के अनुरूप मिलता है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-ad-hoc-committee-meeting-of-ho-writers-association-held/">चाईबासा

: हो राइटर्स एसोसिएशन के तदर्थ समिति की बैठक आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही