Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासाः हर गांव को सड़क से जोड़ पहुंचाएंगे विकास- जोबा माझी

सांसद व विधायक ने आनंदपुर में  चार पीसीसी पथों का किया शिलान्यास Ganesh Kumar Manoharpur : सिंहभूम की सांसद जोबा माझी व मनोहरपुर विधायक जगत माझी ने शनिवार को आनंदपुर प्रखंड में चार पीसीसी पथों का शिलान्यास किया. इन सड़कों का डीएमएफटी फंड से ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल द्वारा निर्माण कराया जाएगा. सांसद जोबा माझी ने कहा आज का दिन आनंदपुर प्रखंड के लिए खास है. आनंदपुर विकास के मामले में थोड़ा पीछे है, लेकिन चार सड़कों के निर्माण के बाद यहां के विकास को रफ्तार मिलेगी. मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव को सड़क से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है. हर गांव को सड़क से जोड़कर विकास किया जायेगा. उन्होंने बताया सड़क निर्माण के अलावा अन्य विकास के कार्यों को भी धरातल पर उतारा जा रहा है. विधायक जगत माझी ने कहा ग्रामीण सड़कों के निर्माण को लेकर वह गंभीर हैं. चारों योजना ग्रामीणों की काफी पुरानी मांग थी. सड़क का निर्माण गुणवत्तापूर्ण हो इसके लिए उन्होंने ग्रामीणों से निर्माण कार्य की निगरानी करने की अपील की. जिन सड़कों का शिलान्यास हुआ उनमें  पंचायत रोबकेरा के कोंएजाली में लोहासिकरा सीमा से गियाराबेड़ा सीमा तक पीसीसी सड़क, आनंदपुर पंचायत के ग्राम कुढ़ना में पीडब्ल्यूडी पथ से लोपो तोपनो के घर तक पीसीसी सड़क, पंचायत झारबेडा के ग्राम सिदुवा में अगापित तोपनो के घर से आरईओ पथ तक पीसीसी सड़क एवं बिंजु पंचायत के ग्राम चारबंदिया में अभिराम लकड़ा के घर होते हुए बुढ़ीविल सीमा तक पीसीसी सड़क योजना शामिल हैं. शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे सांसद और विधायक का ग्रामीणों ने पारंपरिक नृत्य और संगीत के साथ स्वागत किया. इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सिलबीरयुस तिर्की, सचिव राजू सिंह, अजय कच्छप, संजीव गंताईत, पिंटू जैन, पप्पू सिंहदेव, मुनिलाल सुरीन, आशीष गंताइत, चारबंदिया में मुण्डा जयवंत एक्का, वार्ड सदस्य यशोदा नायक, निर्दोष टोप्पो, बिलास तिर्की, अलबीस बारला, निर्मला लकड़ा, सुसारी एक्का, सिरोफिना केरकेट्टा समेत काफी ग्रामीण उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : सिरमटोली">https://lagatar.in/sirmatoli-flyover-issue-tribal-organizations-protest-jharkhand-bandh-on-june-4/">सिरमटोली

फ्लाईओवर मुद्दा: विरोध में आदिवासी संगठनों का 4 जून को झारखंड बंद
 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही