Search

 
 
 

Chaibasa : जिला स्तरीय ओपन योग प्रतियोगिता में देवेश प्रजापति बने योग कुमार

 
  • जिला योग एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने किया था टूर्नामेंट का आयोजन
Chaibasa (Sukesh kumar) : जिला योग एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय ओपन योग प्रतियोगिता का आयोजन खीरवाल धर्मशाला में सोमवार को संपन्न हुआ. एसआर रूंगटा ग्रुप द्वारा प्रायोजित इस प्रतियोगिता में आयु 8 से 25 प्लस तक के प्रतिभागियों ने जिले भर से भाग लिया था. प्रतियोगिता में देवेश प्रजापति योग कुमार बने. समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि डीडीसी संदीप कुमार मीणा ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि हारना और जीतना जीवन का सामान्य नियम है. इससे बहुत फर्क नहीं पड़ता कि इस बार आपने सफलता हासिल नहीं की, अगली बार आपका दिन आने वाला है. असफलता सफलता का नया रास्ता दिखलाती है. इसे भी पढ़ें :  लातेहार:">https://lagatar.in/truck-breaks-down-near-mirchaiya-fall-traffic-disrupted/">लातेहार:

मिर्चईया फॉल के पास ट्रक खराब, आवागमन बाधित
एसोसिएशन के अध्यक्ष और एसआर रुंगटा ग्रुप के निदेशक मुकुंद रूंगटा ने भी सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने भविष्य में राष्ट्रीय स्तर की योग प्रतियोगिता चाईबासा में करवाने का संकेत दिया. प्रशिक्षु आईएस अर्णव मिश्रा ने कहा कि योग एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है जो मानव जीवन को भी व्यवस्थित करती है, उसे संपूर्णता प्रदान करती है, योगासन न सिर्फ हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक है. बल्कि योग क्रिया के द्वारा हम आध्यात्मिक तौर पर भी स्वयं को उच्च स्तर पर पाते हैं. सचिव कन्हैया लाल अग्रवाल ने बताया कि सफल प्रतिभागी 17 अगस्त को 11 बजे से रूंगटा मैरेज हाउस में आयोजित होने वाली चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं. 25 और 26 अगस्त को जमशेदपुर के जेआरडी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के भी अधिकारी हैं. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-police-arrested-three-history-sheeters/">Adityapur

: पुलिस ने तीन हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही