Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : श्याम प्रभु के भजनों की गंगा में डुबकी लगाते रहे भक्त

Chaibasa (Sukesh Kumar) : चाईबासा के पिल्लई हॉल मैदान में गुरुवार को "एक शाम श्याम के नाम" कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में उद्योगपति सह समाजसेवी मुकुंद रुंगटा, पश्चिमी सिंहभूम जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय, मारवाड़ी सम्मेलन शाखा अध्यक्ष रमेश खिरवाल तथा आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद थे. आयोजन समिति की ओर से यहां बाबा श्याम का भव्य दरबार बनाया गया था. जहां श्याम प्रभु को छप्पन भोग चढ़ाया गया. शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया जो देर रात तक चलता रहा. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-divyang-check-up-camp-organized-in-chc-120-tests-done/">चाकुलिया

: सीएचसी में दिव्यांग जांच शिविर आयोजित, 120 की हुई जांच

भजनों की गंगा में डुबकी लगाते रहे भक्त

कोलकाता से आए सुप्रसिद्ध कलाकार राज पारीक, चंडीगढ़ से आए तेजी ब्रदर्स और जमशेदपुर की ज्योति रानी ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किया. जिसको सुनकर उपस्थित भक्त मंत्र- मुग्ध हो गए. देर रात तक बाबा श्याम के भक्त भजनों की गंगा में डुबकी लगाते रहे. भजन संध्या से पहले श्री श्याम प्रभु की पूजा-पाठ पुरोहित निरंजन शर्मा व प्रमोद कुमार मिश्र ने विधिवत रूप से करायी. भक्तों की ओर से श्री श्याम प्रभु का भव्य दरबार सुव्यवस्थित ढंग से सजाया गया था. जिसको देख आयोजन समिति व आए भक्त देखते ही रहे. कार्यक्रम युवाओं की ओर से चाईबासा में पहली बार किया गया और सफल रहा. मौके पर आयोजन समिति "करने वाले श्याम कराने वाले श्याम" संस्था के पदाधिकारी तथा सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही