Search

 
 
 

चाईबासा : खेत में विराजमान भोलेनाथ का श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से किया जलाभिषेक

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : सदर प्रखंड के सिंह पोखरिया में भगवान भोलेनाथ खुले आसमान के नीचे खेतों में भी विराजते हैं जहां पर श्रद्धालु भक्ति भाव से प्रत्येक सोमवार को आकर उनका जलाभिषेक करते हैं. सावन के अंतिम सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का जलाभिषेक किया. सिंह पोखरिया के भोले बाबा खेतों के किनारे बसे हैं तो माता पार्वती खेतों के बीच में और श्रद्धालु दोनों ही जगह पर जाकर उनकी पूजा करते हैं. बताया जाता है कि सिंह पोखरिया के भोले बाबा खेतों में ही प्रकट हुए थे और तभी से उनकी पूजा होती आ रही है. लंबे समय चली आ रही भोलेनाथ व माता पार्वती की पूजा आज भी अनवरत जारी है. सिंह पोखरिया बाबा पर यहां के लोगों की अपार श्रद्धा है और लोग पूरे भक्ति भाव के साथ इन्हें जलाभिषेक करते हैं. आसपास के गांव के लोगों के यहां पर आने से पूरा माहौल उत्सव जैसा हो जाता है. [caption id="attachment_742479" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/Chaibasa-Jalabhishek-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> खेत में विराजमान माता पार्वती की पूजा करते श्रद्धालु.[/caption] इसे भी पढ़ें : बिहारः">https://lagatar.in/bihar-effect-of-smart-meter-electricity-company-in-profit-for-the-first-time/">बिहारः

स्मार्ट मीटर का असर, पहली बार मुनाफे में बिजली कंपनी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही