Search

 
 
 

चाईबासा : सदर अस्पताल में डायलिसिस सेंटर बंद, प्राइवेट क्लीनिक में मरीजों को अधिक देना पड़ रहा पैसा

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : सदर अस्पताल में पिछले एक माह से डायलिसिस सेंटर बंद होने के कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. रोजाना दर्जनों की संख्या में मरीज सदर अस्पताल में डायलिसिस कराने आते हैं, लेकिन डायलिसिस सेंटर बंद होने के कारण मरीज वापस लौट कर चल जाते हैं. हालांकि कुछ मरीजों को डायलिसिस सेंटर की ओर से बताया जाता है कि जमशेदपुर एमजीएम में डायलिसिस कराया जाता है. इसके बाद कई मरीज जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल जाते हैं, जिससे जमशेदपुर आने-जाने में मरीजों पर आर्थिक बोझ पड़ता है. [caption id="attachment_370762" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/sadar-hospital-2.jpg"

alt="" width="600" height="450" /> जला हुआ बिजली का तार.[/caption] इसे भी पढ़े : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-excise-department-is-troubled-by-departmental-news-destroys-the-furnace-the-accused-are-not-found/">जमशेदपुर:

विभागीय खबरियों से परेशान है उत्पाद विभाग, भट्ठी ध्वस्त करता है आरोपी नहीं मिलते

डीसीडीसी हेल्थ केयर चला रहा सदर अस्पताल में डायलिसिस सेंटर

वहीं, कुछ मरीज प्राइवेट अस्पताल में डायलिसिस कराने जाते हैं, जिन्हें 2 से 3 हजार रुपए चुकाना पड़ता है. कुछ अस्पताल ऐसे हैं कि जो 6 से 7 हजार तक एक-एक मरीज से पैसा वसूलते हैं. जबकि सदर अस्पताल में बने डायलिसिस सेंटर में प्रति मरीज से सिर्फ 1200 रुपये ही लिया जाता है. लेकिन डायलिसिस सेंटर में बिजली नहीं होने के कारण यह बंद पड़ा हुआ है. पिछले एक माह पूर्व ही शॉर्ट सर्किट होने से तार जल गए थे. लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं हुई है. इसकी वजह से सेंटर को पूरी तरह से बंद रखा गया है. विदित हो कि पीपीपी मोड के तहत सदर अस्पताल में पिछले 2 साल से डायलिसिस मरीजों की सुविधा को लेकर डीसीडीसी हेल्थ केयर डायलिसिस सेंटर चला रहा है. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-smart-classes-will-also-be-available-in-rural-schools/">चाईबासा

: ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में भी स्मार्ट क्लासेज की होगी सुविधा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही