Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : सदर अस्पताल में टेक्निशियन के भरोसे चल रहा है डायलिसिस सेंटर

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : सदर अस्पताल परिसर में स्थित डायलेसिस सेंटर का संचालन टेक्नीशियन के द्वारा किया जा रहा है. यहां पदस्थापित डॉक्टर का तबादला कर दिए जाने के कारण यह व्यवस्था उत्पन्न हुई है. अस्पताल में रोजाना किडनी से ग्रस्त रोगी डायलिसिस कराने पहुंचते है. अब ज्यादातर मरीज बाहर के डॉक्टरों द्वारा लिखे गए एडवाइज पर ही डायलिसिस के लिए पहुंच रहे है. डायलिसिस सेंटर में हमेशा बिजली की समस्या बनी रहती है. बिजली नहीं रहने के कारण मशीन नहीं चलती है. हालांकि सिविल सर्जन कार्यालय में इससे सम्बंधित सूचना दे दी गयी है. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chakradharpur-information-given-to-teachers-and-parents-about-poxo-act/">चाईबासा

: नेताजी सुभाष बालिका आवासीय विद्यालय में नेत्र जांच शिविर आयोजित
जिन लोगों के पास आयुष्मान और बीपीएल कार्ड है उन लोगों का डायलिसिस निशुल्क किया जाता है. जिनके पास दोनों कार्ड नहीं है ऐसे लोगों का बाजार से कम पैसे में उपचार होता है. यहां कार्डघारी लोग ही डायलिसिस कराने अधिक संख्या मे पहुंचते हैं. बिजली रहने से तो किडनी के रोगियों का डायलिसिस हो पाता है परन्तु बिजली नहीं रहने से उन्हें काफी परेशानी होती है. सिविल सर्जन डॉक्टर साहिर पाल ने कहा कि डायलिसिस सेंटर के लिए शीघ्र ही चिकित्सक का व्यवस्था किया जा रही है. डीएमएफटी के माध्यम से चिकित्सक की बहाली की जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही